Home Uncategorized संगीता सिंह बनी महिला शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्री

संगीता सिंह बनी महिला शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्री

23
0

झांसीl महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री अनुष्का ने शिक्षिका संगीता सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया हैlआपको बताते चलें कि वर्तमान में संगीता सिंह झांसी जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैंl प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने संगठन में सक्रियता को देखते हुए उन्हें एक और जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया हैl संगीता सिंह बड़ागांव ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैंl संगीता सिंह का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी साथ ही महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हर संभव प्रयास करेंगीl

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here