Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने किया घोषणा पत्र जारी, कहा नगर निगम में हुए...

समाजवादी पार्टी ने किया घोषणा पत्र जारी, कहा नगर निगम में हुए करोड़ो के घोटाले की जांच कराएंगे

22
0

झांसी। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी सतीश जतारिया को जनता से जीत दिलाने की अपील करते हुए घोषणा पत्र 2023 सत्य वचन अटूट वादा पुस्तक का विमोचन किया। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य सभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के महापौर पद प्रत्याशी सतीश जतारिया ने आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा की नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा भाजपा के लोग नगर निगम में रहे लेकिन उन्होंने क्या किया क्या नही किया यह हम नहीं बता सकते जनता खुद जानती है। कागजों में अखबारों में लोगों को प्रलोभन देकर विकास की बात की है भाजपा ने। समाजवादी पार्टी जीतेगी तो बहुत से ऐसे कार्य है जो आजतक नही हुए उन्हे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। आजादी के बाद आम जन को जो सुविधा मिलना चाइए वह नहीं मिली। देश की सरकार अमृत महोत्सव मना रही वही झांसी में एक कॉलोनी के लोग पानी के लिए पानी नहीं वोट नही कह रही है। भाजपा केवल झूठे वादे करती है। झांसी की हकीकत को सामने लाने के लिए मीडिया ही मध्यम है।उन्होंने कहा नगर निगम महापौर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का जीतता है तो कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर जनता को सेवा करते हुए शहीद हो गए उनके परिवार को समाजवादी पार्टी पांच पांच लाख की आर्थिक सहायता, कोरोना काल में शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सार्वजनिक शौचालय शुरू कराएंगे, सड़कों पर घूमने वाले गौ वंशों से छुटकारा दिलाने के लिए नई गौ शालाएं बनेंगी, सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन मिलेगा, हाउस टैक्स आधा होगा, सफाई व्यवस्था, पानी व्यवस्था उत्तम होगी, पानी जल भराव समाप्त होगा, गंदगी के स्थानों को चिन्हित कर सेल्फी प्वाइंट बनेगा, शिक्षा पहली बार सभी के द्वार, छात्रवृति, कोशल विकास योजना का सभी को लाभ मिलेगा, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा, स्मार्ट सिटी के तहत झांसी नगर निगम में वोर्टिगल गार्डन बनाने पर हुए करोड़ो के घोटाले की जांच कराएंगे। ऐतिहासिक धरोहर सफाई घोटाला, स्ट्रीट लाइट घोटाला सहित कई घोटालों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा की वह अपना घोषणा पत्र जनजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा झांसी नगर निगम महापौर पद जनता ने जिताया तो उन्हे यह वचन पत्र घोषणा पत्र में लिखे सभी वादे पूरे होंगे। इस दौरान शकील खान, सीताराम कुशवाह, अजय सूद, अस्फान सिद्धकी, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–मुकेश वर्मा/गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here