Home उत्तर प्रदेश 18 दिसम्बर से समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड जन संवाद पीडीए यात्रा : महेश...

18 दिसम्बर से समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड जन संवाद पीडीए यात्रा : महेश कश्यप

27
0

झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा बुंदेलखंड जन संवाद पीडीए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे इस दौरान पिछड़े , दलित और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर स्वजनों के बीच पहुंचकर समाजवादी कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों को बताया जायेगा व पीडीए को मजबूत किया जायेगा। बुंदेलखंड जन-संवाद पीडीए यात्रा से पूर्व पूरे बुंदेलखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सम्पर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड के जालौन जिले में 18 दिसम्बर से प्रारंभ कर 19 विधानसभा के गांव -गांव में पंचायत कर आम जनता को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों पर विस्तार से जन संवाद किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लोगों को जोड़ने का काम करेगी। यात्रा जिला विधान सभा क्षेत्र जालौन 8 दिसम्बर 2024 से 23 दिसम्बर 2024 तक जिसमें उरई, जालौन, माधौगढ़, कालपी,जनपद हमीरपुर 4 जनवरी 2025 से 09 जनवरी 2025 तक हमीरपुर, राठ, जनपद बांदा में 16 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक तिन्दवारी, बबेरू, नरैनी, बांदा, जनपद चित्रकूट में 01 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2028 तक कर्वी, मानिकपुर, जनपद महोबा में 15 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 महोबा, चरखारी तथा जनपद ललितपुर में 26 फरवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक ललितपुर, महरौनी और अंत में जनपद झांसी से 08 मार्च 2025 से 2 मार्च 2025 तक बबीना, झाँसी नगर, मऊरनीपुर, गरौठा विधानसभा में यात्रा की जायेगी ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here