झांसी। उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली जीत पर भाजपा और रालोद हर्ष का माहौल बन गया। शनिवार को रालोद के पदाधिकारी अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ इलाईट चौराहा पहुंचे और उत्तर प्रदेश में भाजपा की उप चुनाव में हुई जीत पर जमकर हर्ष व्यक्त करते हुए ढोल नगाड़ों बजाए साथ ही मिठाई बांट कर जमकर आतिशबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाई। इस दौरान अंचल अड़जरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में, महाराष्ट्र में, झारखंड में चुनाव के जो नतीजे मिले इसका श्रेय उन्होंने देश के प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिया। उन्होंने कहा यह चुनाव जनता ने अपराध मुक्त, विकास कार्य पर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






