झांसी। किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली संस्था सहकार भारती की झांसी जिला व महानगर कार्यकारिणी का गठन हो गया। इसकी घोषणा करते हुए सहकार भारती विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया द्वारा नव पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अंचल अड़जरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकार भारती आर एस एस की ही संस्था है। यह किसानों को आ रही समस्याओं खाद्य परेशानी आदि की समस्या को दूर करने के लिए शासन द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से पालन कराना है।
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रदेश पर्यवेक्षक सतीश कठेरिया, कर्मवीर सिंह, संगठन प्रमुख अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे की संस्तुति पर आज सर्किट हाउस में विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया द्वारा जिला व महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान अंचल अड़जरिया ने बताया कि झांसी जिलाध्यक्ष पद पर संतोष खरेला, सत्यप्रकाश तिवारी को महामंत्री, अजय रावत को संगठन प्रमुख, डॉक्टर वंदना कुशवाह को महिला प्रमुख, झांसी महानगर में अध्यक्ष उदय सोनी, संतोष गुप्ता महामंत्री, राजेंद्र सोनी को संगठन प्रमुख, अनीता चोरसिया को महिला प्रमुख बनाया। अंचल अड़जरिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही सभी पदाधिकारियों का हार माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






