झांसी। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के चलते महिला ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू पत्नी स्व. संजय साहू ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया की उनकी संपत्ति का न्यायालय में ताऊ के पुत्र से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने संपत्ति को अपने नाम करवा लिया है। साथ ही प्रेरणा ने डीआईजी को बताया की वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है, उसे डर सता रहा है की कही संपत्ति को लेकर उसकी हत्या न करा दी जाए। इसलिए उसने डीआईजी से सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






