Home उत्तर प्रदेश कनकने क्लिनिक के डॉक्टर पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

कनकने क्लिनिक के डॉक्टर पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

25
0

झांसी। कोतवाली थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कनकने क्लिनिक के डॉक्टर के खिलाफ महिला डॉक्टर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह डॉक्टर रवि कनकने के क्लिनिक में कार्य करने लगी थी। 8 नवंबर 2023 को डॉक्टर राघवेंद्र ने उसे धोखे से कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। महिला डॉक्टर का आरोप है कि तभी से आरोपी उसे वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा ओर शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी तथा वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा। पीड़िता का आरोप है कि कई बार वह शिकायत करने गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here