झांसी। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति के विधिवत गठन की घोषणा की गयी। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार रावत,उपाध्यक्ष शारदा शंकर सिंह, केशव शरण सिंह, मोहनलाल सोनी, राजेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद सोनी एड,महामन्त्री सन्त प्रकाश वर्मा,कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पाण्डेय,सह कोषाध्यक्ष,आर०के० सोनी,संगठन मन्त्री,ओ०पी०एन० तिवारी,संगठन मन्त्री सुदामा प्रसाद कुशवाहा,मन्त्री मुन्नालाल, मोहन सिंह, सतीश सिंह, हरचरन लाल सविता, अजय कुमार सक्सेना एड, गिरवर सिंह बनाए गए।कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार तिवारी, गंगा प्रसाद, विजय कुमार छत्रसाल, हरिकिशन बांकरे, गनपत लाल, इन्द्र नारायण मिश्रा जबकि मीडिया प्रभारी रीशू सिंह को बनाया गया है।प्रदेश महामन्त्री सन्त प्रकाश वर्मा के अनुसार भारतीय मजदूर संघ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की कठिनाइयों को दूर करने उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं उनके जीवन में खुशहाली लाने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ का गठन किया गया है जिसकी प्रदेश इकाई के रुप में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० कार्यशील है, जिसका प्रदेश कार्यालय झाँसी में खोला गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





