झांसी। आज राष्ट्रीय लोकदल के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी का 122 वे जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष नीरज पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकाल बेतवा भवन पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंचल अड़जरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक निरंजन उपस्थित रहे दूसरा कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महासचिव मनोज बढौलिया विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव अनिल त्रिपाठी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लियाकत अली एवं मुख्य वक्ता के रूप में अंचल अड़जरिया रहे।अनेकों नए लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल में सदस्यता ली तीसरा कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बृजबाला जिला अध्यक्ष महिला नेहा बहल महानगर अध्यक्ष महिला अनीता खरे के संयुक्त नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में अंचल अड़जरिया एवं गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत उपस्थित रहे। पांचवा कार्यक्रम समरसता भोज महानगर संगठन महामंत्री मनीष वर्मा एवं महानगर उपाध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पगड़ी पहनाई गई एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। भोज का शुभारंभ सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी एवं अंचल अड़जरिया ने किया। सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एक अन्य कार्यक्रम जाट महासभा के तत्वाधान में राज जाट के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में अंचल अड़जरिया उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अमित, दीपक अजय, यीशु, नीरज प्रजापति,आदित्य, गौरव राय, प्रभाकर शास्त्री, मनोज जाट, वीरेंद्र जाट, घनश्याम राजपूत,रोहित भार्गव,सचिन यादव सुरेंद्र यादव, कुलवंत सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






