Home आपकी न्यूज़ राहुल वाल्मिक गिरफ्तार

राहुल वाल्मिक गिरफ्तार

21
0

झांसी। दबंग की छेड़खानी से परेशान दो सगी बहनों ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसकी जानकारी लगते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी राहुल वाल्मिक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र मथुरा कॉलोनी निवासी दो सगी बहनों ने दो दिन पूर्व नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्हे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इधर युवतियों की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो जानकारी मिली की दोनो बहने क्षेत्र के रहने वाले दबंग राहुल वाल्मिक से परेशान थी, आए दिन वह छींटा कसी और छेड़खानी करता था। इसे दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here