Home उत्तर प्रदेश पं0 दीन दयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत, व जनपद स्तरीय सतत...

पं0 दीन दयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत, व जनपद स्तरीय सतत विकास पुरस्कारों हेतु सभी ग्राम पंचायत अनिवार्य रूप से करें आवेदन : जिलाधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत को 9 थीम/विषयों पर करने है अलग-अलग 9 आवेदन

28
0

झांसी। पंचायत पुरस्कार वर्ष-2023 के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार व जनपद स्तरीय पंचायत पुरस्कार के क्रियान्वयन/मार्ग-निर्देश के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने दिए निर्देश । पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्य 2030 की सुगम प्राप्ति हेतु 17 निर्धारित लक्ष्यों का स्थानीयकरण करते हुए 9 थीम/विषयों-गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाली पंचायत, स्वस्थ्य पंचायत, बाल मैत्री पंचायत, पर्याप्त जलयुक्त वाली पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढ़ॉचे युक्त पंचायत, न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासित पंचायत, महिला हितैषी पंचायत थीमों पर उनके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने बताया कि इन पुरस्कारों की योजना का उद्देश्य पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीय करण की प्रक्रिया से पंचायतों को संवेदनशील तथा जागरूक करना है। पुरस्कारों के आवेदन पत्रावली में प्रत्येक थीम से जुड़े 14 प्रश्नोत्तरी द्वारा गॉव में योजनाओं की अद्यतन स्थिति का भी अवलोकन होता है। जिलाधिकारी ने बताया कि उपर्युक्त दोनों राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा इन्ही 9 थीमों/विषयों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को जनपद स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार व नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार, स्थानीय सतत विकास के 9 थीम/विषयों पर प्रत्येक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत को अनिवार्य रूप से भरना है। अर्थात प्रत्येक ग्राम पंचायत को 9 विषयों/थीमों पर 9 आवेदन करना है। इस प्रकार से जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायतो में अधिक से अधिक आवेदन अनिवार्य रूप से किया जाना अपेक्षित है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार के लिए 8 सदस्यीय ब्लाक पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंन्ट कमेटी का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष खण्ड विकास अधिकारी व सदस्य सचिव सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) है। यह कमेटी विकास खण्ड स्तर पर प्राप्त सभी ग्राम पंचायतों से प्राप्त 9 थीम/विषयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक थीम/विषयों से 03 ग्राम पंचायतें इस प्रकार कुल 27 ग्राम पंचायतों का अवरोही क्रम में चयन करेगी एवं क्षेत्र पंचायतों को चयनित किये जाने हेतु 80 प्रतिशत अंक क्षेत्र पंचायत के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के औसत अंकों के आधार पर तथा 20 प्रतिशत अंक क्षेत्र पंचायतों द्वारा किये गये कार्यो के मापदण्डों के आधार पर दिये जायेगें। जनपद स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 ग्राम पंचायतों तथा 3 क्षेत्र पंचायतों अंको के अवरोही क्रम के आधार पर चयन हेतु गठित 12 सदस्यीय जनपद पंचायत परफॉर्मेन्स असेसमेन्ट कमेटी द्वारा किया जाएगा। जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य सचिव डीपीआरओ है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन भारत सरकार की पंचायती राज मंत्रालय के वेब पोर्टल पर www.panchayataward.gov.in पर करें। नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन के आलावा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा जिला पंचायती राज कार्यालय से भी सम्पर्क आवेदन कर सकते है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को ओ0डी0एफ0प्लस एवं नवाचार आधारित मॉडल ग्राम पंचायत बनाने की दिशा के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि देश में जो भी वर्किग मॉडल बने है। उनपर समीक्षात्मक कार्य/चिन्तन कर जनपद के स्थिति के आधार पर 5 दिन में वर्किग मॉडल का प्रारूप प्रस्तुत करें। जिस पर आगे चलते हुए जनपद के ग्राम प्रधानों/ग्राम सचिवों को एक्पोजर/अवलोकन करने हेतु सम्बन्धित जनपद/राज्य का भ्रमण कराया जाएगा। जिससे जनपद के ग्रामीण विकास को नयी दिशा व दशा मिल सकें। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्ड कार्यालयों में एक सिंगल विण्डो बने जिसमें आवास योजना, जन्म मृत्यु इत्यादि सर्टिफिकेट आदि योजनाओं से सम्बन्धित कार्य सुनिश्चित हों। सभी विकास खण्ड कार्यालय परिसर में टॉयलेट, ड्रीकिंग वाटर, महिला समूह संचालित जलपान गृह सुनिश्चित हो।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here