झांसी। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के नेतृत्व में सोमवार को समस्त संबद्ध संगठनों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में पेंशन विहीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काला दिवस मनाते हुए पेंशन बंद किए जाने का विरोध प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की । प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष डॉ अनिल निरंजन , मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया ,अखिलेश कुमार गौड़,आर सी गौतम जिलाध्यक्ष पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ, बृजनंदन राजपूत,संजय राजपूत डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ, दीपक भारती क्षेत्रीय मंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, कपिल पाराशर जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ, अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री लैब टेक्नीशियन संघ, जोनलाध्यक्ष अंकुश त्रिपाठी , मंत्री अशोक कुमार राजपूत, संगठन मंत्री कपिल पटेल , नरेंद्र वर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष(अमीन संघ), शिशुपाल यादव जोनलाध्यक्ष-आशुलिपिक संघ, मोहम्मद असद,शरद कुमार प्रशासनिक अधिकारी, राजकुमार गुप्ता,अर्जुन सिंह यादव जोनल संरक्षक,अभिषेक पटेल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जिला मंत्री,कमलेश शर्मा जिलाध्यक्ष अमीन संघ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






