Home उत्तर प्रदेश देश व धर्म की रक्षा सर्वोपरि शांतनु शौर्य गाथा से...

देश व धर्म की रक्षा सर्वोपरि शांतनु शौर्य गाथा से देशभक्ति की भावना की जागृत

25
0

झांसी। संवेदना सेवा न्यास द्वारा आयोजित शौर्य गाथा में आचार्य शांतनु महाराज ने देश भक्तों की वीरगाथा का वर्णन कर देशभक्ति की भावना जागृत की। न्यास द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश भक्ति से ओत प्रोत शौर्य गाथा का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन साइ मंगलम विवाह घर में आयोजित किया । प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कथा वाचक आचार्य शांतनु महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आचार्य श्री ने वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान ,भगत सिंह की वीर गाथा, जलियांवाला बाग कांड, गुरु गोविंद सिंह के त्याग बलिदान, मुगलों, अंग्रेजों के शासनकाल का मार्मिक वर्णन किया। वहीं रंग दे बसंती चोला जैसे गीतों से लोगों में जोश का संचार किया। देश व धर्म की रक्षार्थ कार्य कर जीवन को सार्थक बनाने की अपील की। अंत में भारत माता की आरती की गई जिसमें पराग दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, रघुवीर प्रसाद साहू ,मैथिलीशरण मुदगिल ,भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, महामंत्री अमित साहू, पंकज गुप्ता ,आलोक चतुर्वेदी, राम जी परिहार ,बृज बिहारी सोनी, नितिन सिंघल, किशोर वर्मा, डॉक्टर जयदीप, अजय भदोरिया ,गिरीश मिश्रा, शरद अग्रवाल ,रविकांत मिश्रा ,संजीव तिवारी, सीता शरण ,आशुतोष दुबे ,विपिन गुप्ता, जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट अध्यक्ष मुदित चिरवारिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । संचालन अमित चिरवारिया व आभार न्यास अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here