
झांसी। शहर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकाले गए जुलूस तथा महारिषि वाल्मिक जयंती के शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस और शोभायात्रा का नगर के लोगों ने जोरदार स्वागत सम्मान किया। रविवार को इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस आज सिद्धेश्वर नगर आईटीआई में, सीपरी बाजार के चमन गंज में, बकरा मंडी में अतीक खान के नेतृत्व में, मरकज मस्जिद से पैगंबर साहब के जन्मदिवस पर बड़े ही धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर की सड़कों पर निकला। इस दौरान लोगों ने जुलूस का स्वागत सत्कार करते हुए फूल माला से स्वागत किया। वही महारिशी वाल्मिक जयंती पर नगर निगम परिसर से वाल्मिक भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर निगम परिसर से होते हुए इलाईट चौराहा, गोविंद चौराहा, सुभाष गंज, बड़ा बाजार, मानिक चौक, मिनर्वा चौराहा होते कोतवाली से खंडेराव गेट से नगर निगम परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का लोगों ने धूमधाम से स्वागत किया फूलमाला से बरसात की। बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जुलूस और शोभायात्रा में सेंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ओर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






