Home उत्तर प्रदेश गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया...

गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

26
0

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र कुशवाह उर्फ वीरू कुशवाह की बीस वर्षीय पत्नी काजल सात माह की गर्भवती थी। आज उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस व फोरेंसिक टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर काजल का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है की इसी उत्पीड़न से त्रस्त होकर काजल ने आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है जहां पर मिलने से हड़कंप मच गया मृतिका विवाहिता काजल 20 वर्ष पुत्री महाराम कुशवाहा की शादी एक वर्ष पूर्व वीरेंद्र कुशवाहा उर्फ वीरू पुत्र प्रेमनारायण निवासी बड़ागांव के साथ हुई थी मायका पक्ष का आरोप है,कि लगातार दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था बेटी सात माह की गर्भवती भी थी आए दिन गृह क्लेश के चलते मारपीट की जाती थी और लगातार लड़की पक्ष से पैसे की डिमांड की जाती थी आज सुबह 10 अप्रैल 2024 को सुबह 7:00 बजे लड़की के परिवार को सूचना मिलती है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही यह बात सुनकर मैं के पक्ष हक्का-बक्का रह गए और और लड़की के ससुराल पहुंच गए पुलिस को सूचना दी पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है चिरगांव थाने में मामले को पंजीकृत करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here