Home उत्तर प्रदेश 1586 बूथों पर मतदान की कमान संभालने को पोलिंग पार्टियां रवाना

1586 बूथों पर मतदान की कमान संभालने को पोलिंग पार्टियां रवाना

21
0

झांसी। लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण का मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने को भोजला मंडी से आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। 1586 बूथों पर मतदान की व्यवस्था संभालेंगी। सोमवार को होने वाले मतदान की तयारी को आज अंतिम रूप देते हुए रवाना किया गया। झांसी ललितपुर लोकसभा 2024 का पांचवे चरण का मतदान को सम्पन्न कराने को झांसी के भोजला मंडी से आज सुबह 1586 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां को रवाना कर दिया गया है। इसके लिए शनिवार को ही पुलिस प्रशासन ने मतदान से संबंधित दिशा निर्देश पोलिंग पार्टियों को दे दिए थे। इस दौरान सभी को निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए गए। यह पोलिंग पार्टियां जनपद में बनाए गए 905 मतदान केंद्रों पर 1586 बूथों पर कमान संभालेंगी। सोमवार को मतदान होने के बाद शाम को भोजला मंडी वापस लोटेंगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here