Home उत्तर प्रदेश कर्मचारी को पुलिस कर्मी ने मारे थप्पड़, विरोध में कार्य बंद

कर्मचारी को पुलिस कर्मी ने मारे थप्पड़, विरोध में कार्य बंद

26
0

झांसी। जिला अस्पताल में फिटनेस शर्टिफिकेट बनवाने के दौरान एक पुलिस कर्मचारी ने जिला अस्पताल के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिए। जिससे अक्रोधित कर्मचारियों ने कार्य बंद कर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों के फिटनेस शर्टिफिकेट बनाए जा रहे है। आज फिटनेश शर्टिफिके कार्यालय में मुकेश कुमार नाम का कर्मचारी बैठा हुआ था। उसी दौरान एक पुलिस कर्मी शर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंचा जल्दबाजी के चलते कर्मचारी मुकेश और पुलिस कर्मी की कहा सुनी हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मी ने उस कर्मचारी को दो थप्पड़ मार दिए और भाग गया। कर्मचारी में थप्पड़ मारने की घटना से अक्रोशित जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया और सीएमएस को शिकायत करते हुए पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here