झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बल्लम पुर में रेलवे ट्रैक पर एक बीस वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद बंदना यादव के पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही। वहीं परिजनों का आरोप है कि हत्या की गई है,परिजनों के आरोपों के चलते पुलिस अभी पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी पूर्व पार्षद बंदना यादव के पुत्र महेंद्र का शव आज सुबह सात बजे बल्लम पुर रेल लाइन पर पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक सुबह चार बजे आत्महत्या की है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सात बजे दी। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सहित बिजौली चौकी प्रभारी, सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों द्वारा विपक्षियों पर हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। इस आरोपों के चलते अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मीडिया सेल ने बताया कि अभी प्रकरण की पूरी जांच पड़ताल होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।आपको बता दे कि वर्ष 2017 में पार्षद के चुनाव के पूर्व महेंद्र यादव के पिता बाबा यादव की हत्या की गई थी। इस मामले को वही से जोड़ कर परिजन देख रहे है। वहीं पुलिस भी इस प्रकरण में हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या है। मृतक महेंद्र यादव बाइस वर्षीय रेलवे में ठेकेदार था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






