झांसी। सिविल लाइन में विवादित संपत्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक साल बाद यह मामला दोबारा गर्मा गया है। लगातार सम्पत्ति पर कब्जा करने ओर धमकाने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेकर आज डायल 112 ओर नवाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू पत्नी संजय साहू ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके पति की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसके बावजूद विपक्षी लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे है। उसने बताया कि वह लगातार तीन दिन से पुलिस को शिकायत कर रही की विपक्षी मकान में अवैध रूप से घुसने का प्रयास करते हुए दिवाल तोड़ दी और गेट लगा लिया साथ ही होटल में रखा समान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






