Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,मिला प्रथम...

अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,मिला प्रथम स्थान

25
0

झांसी।राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2023 एवं प्रदर्शनी स्पोर्ट्स में मल्लखम्ब प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन अलीगढ़ महानगर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें झांसी के मल्लखम्ब खिलाड़ियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। झांसी के गोलू रायकवार, देव सोनकर, अभय राठौर, सुमित कुशवाहा, लकी कुशवाहा, उत्कर्ष गुप्ता, अंशिका कुशवाहा, कांची करोसिया, पायल गौतम, ईश्वरी कुशवाहा, अनन्या कुशवाहा, मोहिनी पाल, हिमांशी प्रजापति, खुशी कुशवाहा, शिवानी पाठक, स्प्रहा तिवारी , टीम कोच रवि प्रकाश परिहार एवं अनिल कुमार पटेल टीम में शामिल रहे यह सभी खिलाड़ी एमेच्योर मलखंभ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से संबद्ध क्रीड़ा भारती एवं खेलो इंडिया द न्यू एरा पब्लिक स्कूल मल्लखम्ब सेंटर के हैं। यह जानकारी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार व अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने संयुक्त रूप से दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here