Home Uncategorized मां के संग खेला सिंदूर, जयकारों के साथ नम आंखों से दी...

मां के संग खेला सिंदूर, जयकारों के साथ नम आंखों से दी मां को विदाई, खटीक समाज की मां काली यात्रा को देखने उमड़ा जन सैलाब

50
0

झांसी। मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन पूजा पाठ आराधना करते हुए आज मां को भक्तजनों ने नम आंखों से विदाई देते हुए विसर्जन यात्रा निकाल कर मां की प्रतिमा को विसर्जित किया। वही बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध खटीक समाज की मां काली की विसर्जन यात्रा देखने को जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवरात्रि उत्सव के नौ दिन बाद आज दसवें दिन दशहरा पर्व पर मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन से पूर्व महिला भक्तजनों ने मां के साथ सिंदूर खेला आराधना की ओर नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर कोतवाली से लक्ष्मी ताल, सीपरी बाजार का आल्हा घाट, प्रेमनगर, सदर बाजार आदि के तालाबों प्रतिमाओं के साथ लोगों की भीड़ रही। इस दौरान पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाने के दौरान खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध खटीक समाज की मां की काली की प्रतिमा को देखने महिला, बच्चे पुरुष का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब शाम चार बजे कोतवाली से लक्ष्मी ताल विसर्जन के लिए निकली खटीक समाज की मां काली की प्रतिमा के लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इधर खटीक समाज की मां काली की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मुन्ना लाल धर्मशाला की मां की काली प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। वही सदर बाजार से मां काली की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में भी जन सैलाब उमड़ा हुआ था। *खबर का बॉक्स*। नहीं रहे पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बार बार दुर्गा उत्सव समिति को पुलिस से व्यवस्था बनाने का करना पड़ा आग्रह। झांसी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कोतवाली से सिंधी चौराहा होते हुए मानिक चौक से प्रतिमाओं के साथ जुलूस गुजरता है, जिसमें सबसे ज्यादा जन सैलाब खटीक समाज की मां काली की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में रहता है। शाम करीब चार बजे जब प्रतिमा सिंधी तिराहे पर आ रही थी। उस समय दो पहिया वाहन चालक वाहन लेकर ओर भीड़ प्रतिमा गुजरने वाले रस्ते को जाम किए थे। जिस पर बार बार दुर्गा उत्सव समिति वाले मंच से माइक के द्वारा पुलिस को सचेत कर रहे थे कि सुरक्षा व्यवस्था में कमी है। कोतवाल, सीओ पुलिस बल के साथ पहले यहां तैनात रहते थे और सुरक्षा बनाते थे। लेकिन इस बार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं। पूर्व मंत्री सहित दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने माइक के माध्यम से पुलिस सुरक्षा की बार बार बात कही तब कही जाकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here