झांसी। रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल डीजल डीलरो का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही अन्य संगठन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे। इसलिए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। डीजल पेट्रोल डीलर की आवाज बुलंद करने ओर उत्पीड़न के खिलाफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोशिएशन का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2025 को प्रेमा वाटिका में देश भर के डीलर उपस्थित होंगे। जिसमें संगठन ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ओर प्रशासन दोनो ही डीलर का उत्पीड़न कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक केन बोतल में डीजल पेट्रोल देना मना है। साथ ही एक आदेश ओर जारी हुआ कि नो हेलमेट नो पेट्रोल इसका पालन करना सरकार ओर पुलिस प्रशासन का काम है। लेकिन यह जिम्मेदारी डीलर को दी जाती है। वही उन्होंने कहा कि टैक्स बढ़ा दिया गया। जबकि आमदनी कम है, कमीशन कम दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण noc देने के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। जबकि एन ओ सी के लिए नोटिस तेल कम्पनी को देना चाहिए। उन्होंने ऐसे कई मुद्दे है। जिनको लेकर नए संगठन का गठन कर डीलर की लड़ाई लड़ी जाएगी। अन्य पेट्रोल पंप एसोसिएशन के गठन पर उन्होंने कहा कि वह सरकार से मिलकर काम करती है डीलर की समस्याओं को नहीं उठाती। इसलिए डीलर का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान पेट्रोल डीजल पंप संचालक बलवान सिंह प्रशांत गुप्ता, अरुण गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






