Home उत्तर प्रदेश नगर निगम और नगर निकाय की सभी सीटें जीत कर जनता बनाएगी...

नगर निगम और नगर निकाय की सभी सीटें जीत कर जनता बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार

23
0

झांसी। सामाजिक सम्मेलन और विकास कार्यों की समीक्षा करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की यह मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव जीतने के बाद जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।रविवार को विकास भवन में विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ने पत्रकारों को बताया की लुप्त हो रही 75 नदियों को पुनर जीवित करने का कार्य किया जा रहा। इससे जल संकट दूर होगा।नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे नेता है जिनके नेतृत्व में हर घर नल हर घर जल योजना चालू की गई। साथ ही कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। बेक्सिनेशन किया वह कार्य आज भी किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब पर कहा की पूरे देश में रामचरित्र मानस का सम्मान किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों पर धर्माचार्यों को विचार करना चाइए इस पर किसी राजनेतिक लोगों को टिप्पडी नही करनी चाइए। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार पर प्रहार हो रहा देश में अपराध में कमी आई है। सपा गुंडों अपराधियों माफियाओं का साथ छोड़ दे तो उनकी छवि अच्छी बन जायेगी। एनसीआरटी किताबो से मुगलों का पाठ्य क्रम हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा की इसको तो पहले ही हटा देना चाइए था। उन्होंने कहा 2024 के लोक सभा में भाजपा 80 की 80सीट जीतेगी साथ ही नगर निगम नगर निकाय के चुनाव में झांसी समेत समस्त सीट जीतने जा रही है। इससे भाजपा की डबल इंजन की जगह ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here