Home उत्तर प्रदेश जनता बनाएगी भाजपा की सरकार : चंद्रशेखर

जनता बनाएगी भाजपा की सरकार : चंद्रशेखर

16
0

झांसी। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी खुश है। सरकार जनता ही बनाती है। यह बात भाजपा के तेलंगाना प्रदेश महामंत्री/ महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी ने झांसी आगमन पर कही। मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर पार्टी संगठन की बैठक में शामिल होने जा रहे चंद्रशेखर तिवारी झांसी में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुधीर सिंह गौर के आवास पहुंचे। जहां ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत करते हु हार माला पहनाई गई। इस दौरान भाजपा के महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी/ तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी खुश है। जनता भाजपा के साथ है। जनता ही भाजपा की सरकार बना रही है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, सहजेंद्र सिंह बघेल, दीपक पुरुस्वानी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here