Home उत्तर प्रदेश विक्की विधा का वो बाला वीडियो मूवी पसंद कर रहे लोग, अच्छा...

विक्की विधा का वो बाला वीडियो मूवी पसंद कर रहे लोग, अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा पारिवारिक मूवी है : चंद्र प्रकाश

21
0

झांसी। झांसी निवासी फिल्म डायरेक्टर राज शांडिल्य ने ड्रीम गर्ल्स, ड्रीम गर्ल्स टू, वेलकम बैक सहित कई हिट मूवी बनाई। इस बार उन्होंने फुल कॉमेडी परिवारिक मूवी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बनाई। जो आज ग्यारह अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमा घरों में एक साथ प्रसारित हुई। इस मूवी में उन्होंने झांसी के नंदन पुरा निवासी जीतू देवानंद को भी मौका दिया है। जीतू देवानंद इस मूवी में लीड रोल में हवलदार के रूप में मूवी में अपनी कॉमेडी से लोगों को हसाने का काम कर रहे है। आज यह मूवी झांसी खिलौना सिमेना भी लगी। खिलौना सिनेमा के मेनेजर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह विक्की विधा का वो वाला वीडियो मूवी फुल कॉमेडी है और पारिवारिक मूवी है। उनके थियेटर में प्रतिदिन पांच शो चल रहे है। आज पहला दिन था नवरात्रि की नवमी होने के बावजूद आज इस मूवी ने अच्छा कारोबार किया। उनका कहना है कि इस मूवी को पारिवारिक काफी पसंद करेंगे और यह मूवी सुपर हिट जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here