झांसी। ओवर लोड और बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर राष्ट्रभक्त संगठन ने आरटीओ कार्यालय पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर डाला डेरा।शनिवार को राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता आरटीओ कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए आरटीओ कार्यालय को भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। अंचल अड़जरिया ने कहा कि सड़कों पर बिना परमिट के और ओवर लोड वाहन दौड़ रहे है। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही। वही उन्होंने कहा की जगह जगह इलाईट चौराहा, बस स्टेंड, अशोक तिराहा आदि स्थानों पर प्राइवेट बस संचालक अवैध रूप से अपना बस स्टॉप बनाए हुए है। जिन पर आरटीओ विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा। उनका आरोप है कि आरटीओ विभाग यहां से हर महीने मासिक अवैध वसूली करता है, इसलिए इन पर कार्यवाही नही करता ओर गरीब लोगों के शादी बारात में जाने वाले वाहनों को रोक कर उन्हे सीज कर देते है, ओर बस तथा ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली कर उन्हे चलवा रहे है। उन्होंने कहा जब तक इस भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगेगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






