Home उत्तर प्रदेश पेपर लीक कांड : कॉलेज का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

पेपर लीक कांड : कॉलेज का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

32
0

झांसी। पेपर लीक कांड में फरार चल रहा कोलेज का प्रधानाचार्य को आज नवाबाद थाना पुलिस ने उसके आवास रॉयल सिटी से गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन मे वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने जय श्री राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव को आज उसके आवास रक्सा शिवपुरी रोड स्थित रॉयल सिटी से गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो की पिछले परीक्षा पत्र लीक मामले में पुलिस ने पांच कॉलेज के कर्मचारी और दर्जनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस प्रकरण में कोलेज का प्रधानाचार्य फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here