झांसी। कानपुर से झांसी आ रही कुशी नगर एक्सप्रेस में सवार एसिस्टेन्ड लोको पायलट को पेंट्रीकार के मैनेजर और उसके साथियों ने जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोको पायलट ने लिखित शिकायत थाना जीआरपी कानपुर को दे दी है।जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला दतिया बडोनी निवासी सुनील कुमार वंशकार रेलवे में असिस्टेन लोको पायलट के पद पर है। उसने बताया कि गत रोज वह कुशीनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22538 से झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी भीमसेन स्टेशन के पास पेंट्री कार के मेनेजर और उसके साथियों से उसका विवाद हो गया। सुनील ने आरोप लगाया कि मैनेजर और उसके साथियों ने उसकी लात घुसो से मारपीट कर दी जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा



