Home Uncategorized दिनदहाड़े हुई फायरिंग से फैली दहशत, बाइक सवार को लगी गोली, पुरानी...

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से फैली दहशत, बाइक सवार को लगी गोली, पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम, एक आरोपी कई दिनों से चल रहा फरार

39
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजला में मैंन रोड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बन गया। आस पास के दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। वही फायरिंग की घटना में एक बाइक सवार के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसमें एक आरोपी आज तक फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजला निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से झांसी आ रहा था। जैसे ही वह उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला चौराहे पर पहुंचा तभी बाइक सवार कुछ लोगों ने अंधाधुंध चार फायर किए। जिसमें एक गोली अरविंद यादव भगत जी के पेट में लग गई। गोली लगते ही अरविंद जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से आस पास के इलाके में सन्नाटा छा गया। दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश वर्ष 2019 में हुई गांव में एक हत्या के मामले से जुड़ी है। उस समय हुई हत्या का एक आरोपी नरेश आज भी फरार चल रहा है। आज जिसे गोली लगी है, वह नरेश के परिवार का दूर का सदस्य है। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ी जा रही है। फिलहाल घटना की सत्यता पुलिस की जांच से स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here