Home उत्तर प्रदेश पं. सुमित उपाध्याय भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

पं. सुमित उपाध्याय भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

29
0

झांसी। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतुकार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने झांसी के युवा समाजसेवी पं. सुमित उपाध्याय के समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए तथा रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है ।क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री उपाध्याय को बधाई देते हुए रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।पं. सुमित उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here