Home उत्तर प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने सड़कों पर दौड़ी पीएसी

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने सड़कों पर दौड़ी पीएसी

22
0

झांसी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के तहत शुक्रवार को पीएसी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे पीएसी के सभी जवानों ने भाग लिया। स्वतंत्रता की 75वी° वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव* में अमृत सप्ताह 11.08.2022 से 17.08.2022 के क्रम में आज दिनांक 12/08/2022 को सेनानायक के.पी. यादव* नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमे जवानों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिसमे प्रथम स्थान- आशाराम , द्वितीय स्थान -अमजद खान ,तृतीय स्थान- नीलेश कुमार, चतुर्थ स्थान -महेश प्रताप ,पंचम स्थान -सुख राम ने प्राप्त किया । महोदय द्वारा जवानों के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा अन्य पांच जवानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक सेनानायक राहुल पाण्डेय , शिविरपाल विजय राज सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक अरविन्द कुमार राय योगदान रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here