Home उत्तर प्रदेश ओवर ब्रिज निर्माण, बारह घंटे से लगा आठ किलो मीटर जाम, जाम...

ओवर ब्रिज निर्माण, बारह घंटे से लगा आठ किलो मीटर जाम, जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल, यातयात प्रभावित

31
0

झांसी। ग्वालियर रोड पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। इस जाम से छुटकारा दिलाने को पहले से कोई प्लान तैयार नहीं किया गया। रविवार की शाम सात बजे से लगा यह जाम सोमवार की सुबह आज करीब आठ किलो मीटर तक लम्बा जाम लगा हुआ है। इस जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर रोड स्थित पाल कॉलोनी के पास शिवपुरी रक्सा हाइवे के चौराहे पर भारी वाहनों के आवागमन ओर झांसी में पर्व करने पर काफी जाम की समस्या होती थी। इस जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने को ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पाल कॉलोनी के पास कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के दौरान शिवपुरी रक्सा से आने वाले भारी वाहनों का कई घंटों के तक जाम लगा रहता है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते रविवार की शाम करीब सात बजे से भारी वाहन ट्रक, डंफर, चार पहिया गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यह लंबी कतार पाल कॉलोनी चौराहे से सिजवाहा तिराहा तक पहुंच गई। हालत यह हो गए कि बाइक भी नहीं निकल पा रही।बारह घंटे से जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लेकिन इस ओर कोई भी जिम्मेदार देखने को तैयार नहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here