Home उत्तर प्रदेश भरत मुनि कृत नाट्यशास्त्र ग्रंथ पर व्याख्यान का आयोजन

भरत मुनि कृत नाट्यशास्त्र ग्रंथ पर व्याख्यान का आयोजन

22
0

झांसी। आज दिनांक 16/02/2023 को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी के संगीत विभाग के विभागीय परिषद द्वारा व्याख्यान माला श्रृंखला भाग – 2 का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र ग्रंथ पर आधारित था। जिसमें वक्ता के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.बी. त्रिपाठी जी रहें। व्याख्यान के दौरान उन्होंने नाट्यशास्त्र के 36 अध्याय में वर्णित नाट्य, रस, छंद, अलंकार, काकू का विस्तृत विवेचन किया। व्याख्यान के उपरांत यासू निषाद, आकांक्षा रायकवार ,अर्शी खान आदि छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा प्रकट की और समाधान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने प्रथम ग्रंथ भरतमुनि के नाट्यशास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। व्याख्यान का संयोजन संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह द्वारा किया गया। व्याख्यान का संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा यशस्वी अग्रवाल ने किया। व्याख्यान के अंत में हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संगीत विभाग की सभी छात्राएं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here