झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर दद्दा ध्यानचन्द्र जी के जन्मदिवस पर खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाते हुए सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के सर्वप्रथम प्रार्थना सभा के साथ शुरुआत हुई। जिसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत छात्राओं ने फिटनेस शपथ लेकर खेल दिवस का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने अपने संदेश में कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है, खेल केवल शरीर को ही स्वास्थ्य नहीं रखते बल्कि अनुशासन टीम वर्क और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


