
झांसी। डकैती कांड की घटना को लेकर झांसी आए एडीजी कानपुर जोन ने आज झांसी, ललितपुर, जालौन के पुलिस ओर प्रशासनिक अफसरों के साथ वार्तालाप कर आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराधों की रोकथाम करने तथा गुरसराय में हुई डकैती कांड की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने तथा जनपद में बढ़ी चोरियो की घटनाओं की रोकथाम और खुलासा करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी की घटनाओं की रोकथाम करो और लंबित अपराधों का खुलासा करो अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहो।गुरसराय के ग्राम खैरों गांव में रविवार की रात जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना को गंभीरता से लेकर एडीजी कानपुर जोन झांसी आए और उन्होंने पीड़ित के घर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद वह घटना स्थल पर निरीक्षण कर देर रात तक खुलासा करने में लगी पुलिस टीम की मॉनिटरिंग करते रहे। सोमवार को उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में झांसी, ललितपुर, जालौन के पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहार दुर्गा उत्सव और रोजा, ईद पर शांति एवम सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डकैती कांड की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने ओर जनपद में बढ़ी चोरियो की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते कहा की अपराध पर रोकथाम न लगा पाने वाले कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






