
झांसी। जानवरों मे सबसे ज्यादा वफादार माना जाने वाला कुत्ते को लोगों को काफी प्रेम हो जाता है। यह घर का एक सदस्य के रूप में भी रहता है। क्योंकि हर विषम परिस्थितियों में वह आपकी परछाई के साथ साथ घूमता है, देर रात तक आपके घर आने का इंतजार भी करता है। लेकिन जब वह दुनिया छोड़ कर जाता है तो उसी परिवार में माहौल गमगीन हो जाता है। कुछ ऐसा ही रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाह में देखने को मिला। जहां रहने वाले संजीव परिवार के यहां दो पालतू डॉग पले थे। दोनो से उन्हे और उनके परिवार को इतना लगाव था कि दोनो परिवार के सदस्य के रूप में रहते थे।


बीते 24 सितंबर को उनके पालतू डॉग बिट्टू आवारा कुत्तों का निशाना बन गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बिट्टू की मौत के बाद परिवार में मातम सा छाया हुआ था। परिवार के सदस्यों ने विट्टू का परिवार की तरह क्रिया कर्म करते हुए इल्हाबाद गंगा जी में विसर्जित करते हुए उसके तैरवे दिन त्रियोदशी का आयोजन किया। जिसने हजारों लोग शामिल हुए। यह एक अनूठा आयोजन की पूरे गांव में चर्चाएं हो रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






