Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे एक लाख 26 हजार 984 वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे एक लाख 26 हजार 984 वाद

21
0

झांसी। राष्ट्रीय लोक अदालत में आज रिकॉर्ड तोड वादों का निस्तारण हुआ। लंबित मुकदमे सुलह समझौता के आधार पर करीब एक लाख 26984 वाद मौके पर निस्तारित किए गए।न्याय चला निर्धन के द्वार इसी सोच को प्राथमिकता पर रखते हुए शनिवार को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कई सालों पुराने पारिवारिक, दुर्घटना, बीमा, बैंक संबंधित आदि वादों का निस्तारण दोनो पक्ष की सहमति सुलह समझौते पर हुआ।

इस दौरान एक लाख 26 हजार 984 वादों का आज निस्तारण हो गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्रीपदम नारायण मिश्र ने दीप प्रवज्जलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोक राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहनों के सभी प्रकार के चालान, सिविल, बैंक, आदि मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि वाहनों के चालान के मामलों का न्यायालय से निपटारा किया जाता है। जिसमे आम लोगों के चालान संबंधी मामलों का निस्तारण आसानी से हो जाता है। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड बन गया वादों के निस्तारण का।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here