
झांसी। ललितपुर राजमार्ग पर डगरवाहा में आज सुबह एक रक्त रंजित अवस्था में शव मिलने ओर दो लोगों के घायल होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर प्रेमनगर थाना और बबीना थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी सहित फोरेंसिक टीम भी पहुंची ओर मौके से साक्ष्य एकत्रित कर लिए। फिलहाल हत्या का कारण और कैसे हुई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। फिलहाल मृतक की हत्या पत्थर से कुचल कर की गई है। घटना स्थल प्रेमनगर और बबीना थाना के बीच का है। दोनो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सूत्रों से जानकारी मिली है की देर रात खाना पीना के दौरान हुए झगड़े के बाद हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बबीना अंतर्गत ग्राम सफा निवासी मनोज अहिरवार पुत्र रामप्रसाद और दुर्गा पुर निवासी साहब सिंह तथा एक प्रेमनगर क्षेत्र निवासी युवक डगरवाहा में बन रही लोहे की फैक्ट्री की देखभाल करते थे। आज सुबह मनोज फैक्ट्री के पास मृत अवस्था में मिला वही साहब सिंह और उसका एक साथी घायल अवस्था में मिला। घटना कैसे हुई क्यो हुई इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना स्थल बबीना और प्रेमनगर थाना के बीच का है। इसलिए काफी समय तक सीमा विवाद में उलझी रही। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल मृतक की हत्या पत्थर से कुचल कर की गई। बताया जा रहा है की देर रात घटना स्थल पर यह लोग आपस में खाने पीने की पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान हुए झगड़े में यह घटना हुई है। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही जब यह तीनो आपस में पार्टी कर रहे थे फिर वह लोग कौन थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया और क्यों दिया। वही एसएसपी राजेश एस ने बताया की हत्या हथौड़े से कुचल कर की गई है, गले पर भी चोट के निशान है, इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस को दो टीम गठित कर दी गई। घटना प्रथम दृष्टया जमीन के विवाद को लेकर बताई जा रही है। बाकी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जानकारी होगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






