Home उत्तर प्रदेश देवऋषी नारद जयंती पर आज के परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में...

देवऋषी नारद जयंती पर आज के परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियो पर हुई संगोष्ठी

24
0

झांसी। आदि पत्रकार देवऋषि नारद भगवान जी की जयंती पर पत्रकारों की विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में आज के परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इस पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।रविवार को बुंदेलखंड महाविधालय के स्वर्ण जयंती हॉल में देवऋषि नारद जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमे अतिथियों के रूप में डॉक्टर मयंक चतुर्वेदी, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर एसके राय मंच पर उपस्थित रहे। संगोष्ठी के सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत सम्मान वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अड़जरिया, शीतल तिवारी, आकांक्षा, रिपु सूदन नामदेव, लक्ष्मी नारायण शर्मा ने किया। इसके पूर्व महिला पत्रकार सरिता सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके साथ ही अतिथियों ने मां सरस्वती ओर नारद भगवान के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही राजेश तिवारी ने देवऋषि नारद जी पर एक कविता की प्रस्तुति दी। संगोष्ठी में आज के परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इस पर विचार व्यक्त किए गए। साथ ही भीषण गर्मी में बढ़ रहे तापमान से हो रहे जनजीवन अस्त व्यस्त को सही रखने के लिए पर्यावरण को बचाने पर की विचार व्यक्त किए गए। संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन महेश पटेरिया ने अंत आभार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने व्यक्त किया। इस दौरान अमित सोनी, मुकेश वर्मा, सोनिया पांडे, पुष्पेंद्र यादव, दीप चंद्र चौबे, प्रवीण भार्गव, दीपक त्रिपाठी, रोहित झा, अरविंद भार्गव, महेंद्र राज साहू, शुभम श्रीवास्तव, सासवत, देवेंद्र शुक्ला, रानू साहू, अमित रावत गोलू महाराज, बबलू रमैया, समाजसेवी, राष्ट्रभक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षअंचल अड़जरिया, रावी शर्मा, राहुल उपाध्याय, ज्ञानेंद्र हंडेल, आशुतोष, उपेंद्र बबेले, अनिरुद्ध वासुदेव, राकेश कुशवाह, अमित पांचाल, राहुल सिंह, लालाराम यादव, रस्केंद्र, आलोक पचोरी, मोहित कुमार, रितेश कमल, धर्मेंद्र, राजकुमार, जितेंद्र खरे एडवोकेट, आदि पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here