झांसी। दस दिन में लगातार दूसरी डकैती कांड की घटना और लगातार हो रही चोरियो की घ्यनाओं पर पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए सवाल खड़ा कर दिया है। वही उन्होंने मेडिकल कोलेज में मरीज तीमारदारों का बुरा हाल पर भी सवाल खड़े किए है।पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य आज गुरसराय में जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना में घायल ग्रह स्वामी से मुलाकात करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डकैती कांड पीड़ितों ने वार्ता करने के बाद पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रहार करते हुए कहा की झांसी अमन चैन की नगरी है और एक दम से लगातार बढ़ रहे अपराध की रोकथाम नही करना और जो अपराध घट चुके उनका खुलासा न होना कही न कही जिले की लचर कानून व्यवस्था दर्शाता है। उन्होंने कहा की जिले के पुलिस कप्तान अपने कर्तव्य का ठीक ढंग से पालन कर रहे लेकिन इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से पालन नहीं कर पा रहे जिसके चलते दस दिन में दूसरी डकैती कांड की घटना और जनपद में एक माह में दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरियो की घटनाएं होना यह जिले की लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। वही उन्होंने कहा की मेडिकल कोलेज में मरीज और तीमारदारों का बुरा हाल है। मशीन खराब पड़ी है, हैंड सेनिटाइजर नही है। गल्ब्स नही है, एक बैड पर दो दो मरीजों को बैठाया जा रहा है। स्ट्रेचर नही है। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज लोग स्वास्थ्य होने आते है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं मरीज की जान जोखिम में डाल रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा की जल्द से जल्द अपराधों पर लगाम लगाई जाए और मेडिकल कॉलेज की बिगड़ी व्यवस्थाएं को दुरुस्त किया जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






