Home उत्तर प्रदेश महिला बैठी इलाईट चौराहे पर धरने पर, आरोप लगाया कि तीन घंटे...

महिला बैठी इलाईट चौराहे पर धरने पर, आरोप लगाया कि तीन घंटे निर्वस्त्र कर पीटा, शरीर पर है गंभीर चोटों के निशान

24
0

झांसी। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान लेकर तीन दिन से भटक रही महिला को न्याय नहीं मिलने पर आज वह इलाईट चौराहे पर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसे तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा है। जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के बाबूलाल कारखाने के पीछे रहने वाली महिला आज इलाईट चौराहे पर धरने पर बैठी है। वह हाथों में न्याय मांगने की तख्ती पकड़ कर न्याय की गुहार लगा रही है। उसका आरोप है कि इसके ससुराल के लोग घृणा करते है, क्योंकि वह लोग गरीब है। इसलिए ओर उसका मकान तथा संपत्ति हड़पने के लिए उसे आए दिन प्रताड़ित करते है, ताकि वह घर छोड़ कर चली जाए। महिला ने बताया कि वह लोगों के घरों में जाकर झाड़ू पोंछा कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। उसने आरोप लगाया कि हॉल के त्योहार के दिन वह घर से निकल रही थी तभी उसे विपक्षियों ने पकड़ लिया और उसे अपने घर में घसीट कर ले जाकर मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके कपड़े उतरवा कर पीटा ओर निर्वस्त्र अवस्था में घर के अंदर बंद कर दिया। उसने बताया कि करीब तीन घंटे तक वह कमरे में बंधक बनी बैठी रही। किसी प्रकार वह फटे पुराने कपड़े पहन कर वहां से अपनी जान बचाकर भागी। उसका आरोप है कि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है और उसका मोबाइल भी छिन लिया है। पीड़िता ने कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here