झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में छेड़खानी के विवाद पर उन्नाव गेट चौकी पर कुछ महिलाएं दौड़ती हुई शिकायत करने पहुंची पुलिस को छेड़खानी की शिकायत करते हुए विवाह समारोह में मारपीट हुई पुलिस तुरंत विवाह घर पहुंची और दोनों पक्षों ने जमकर पुलिस के साथ अभद्रता, तथा दोनो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। घटना को देख पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया पुलिस से धक्का मुक्की की ओर अभद्रता की।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर स्थित अयोध्या वाटिका में एक विवाह समारोह चल रहा था। तभी रात करीब ग्यारह बजे पुलिस चौकी पर कुछ महिलाए दौड़ती हुई पहुंची की लड़की पक्ष के कुछ लोग छेड़खानी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनो पक्ष में जमकर मारपीट हो रही थी। पुलिस दोनो पक्ष को अलग अलग कर मामला समझने का प्रयास कर रही थी तभी दोनो पक्ष पुलिस से भिड़ गए और अभद्रता करने लगे। किसी प्रकार पुलिस ने मामला शांत कराकर एक पक्ष से कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने आने लगी तो समारोह में मौजूद लोगों ने पुलिस से जमकर अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की। किसी प्रकार पुलिस मारपीट करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






