Home उत्तर प्रदेश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर मढिया महादेव पर रामायण पाठ...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर मढिया महादेव पर रामायण पाठ ओर भंडारा का होगा आयोजन

17
0

झांसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर मढिया महादेव मंदिर पर रामायण पाठ ओर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को गोविंद चौराहा स्थित प्राचीन मढिया महादेव मंदिर के पुजारी उपाध्याय जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा ओर मंदिर निर्माण का 22 जनवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है। यह दिन हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है कि इस दिन धरती पर प्रभु श्रीराम आए है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने पर 22 जनवरी को मढिया महादेव मंदिर में रामायण पाठ ओर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मंदिर से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से हो रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here