झांसी। ठंड से बचने को आग ताप रही वृद्धा आग में पेट्रोल डालने से गंभीर अवस्था में झुलसी गई। वृद्धा का आरोप है कि विपक्षियों ने जान बुझ कर उसे आग से जलाकर मारने का प्रयास किया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी स्थित हरिजन कॉलोनी निवासी बिमला पत्नी किशोरी लाल ने बताया कि वह 14 जनवरी को अपने घर पर मौजूद थी। तभी पास का रहने वाला दबंग युवक उसे जबरन अपने घर ले गया। जहां वह ठंड लगने पर पास में जल रही आग से ताप रही थी। उसी दौरान वह युवक पीछे से आया और पेट्रोल डाल दिया। जिससे वह गंभीर अवस्था में जल गई। उसका आरोप है कि आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए। क्षेत्र के लोगों ने उसे बचाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि वह उपचार कराने के चलते थाने नहीं का पाई थी। लेकिन गत रोज उसने प्रेमनगर थाना में शिकायती पत्र दिया। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





