Home उत्तर प्रदेश अब झांसी के मढिया महादेव पर प्रविंद जगन्नाथ को पुनः प्रधान मंत्री...

अब झांसी के मढिया महादेव पर प्रविंद जगन्नाथ को पुनः प्रधान मंत्री बनाने के लिए अनुष्ठान हुआ

29
0

झांसी। मॉरिशस में प्रधानमंत्री का चुनाव होना है। उस चुनाव में प्रधानमंत्री भारतीय बने इसके लिए हवन पूजन अनुष्ठान शुरू हो गए है।शहर के प्राचीन मढिया महादेव मंदिर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से हवन पूजन अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान खटकयाना काली मंदिर के पुजारी आशुतोष पांडे के आयोजन एवं मढिया महादेव मंदिर के पुजारी रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी अनूप शिवहरे, के संयोजन में पूजा पाठ हवन मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। आपको बता दे कि भारतीय मूल के मॉरिशस के वर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ सनातन धर्म परम्परा के पोषक ओर भारतीय विचारधारा के है। प्रविंद जगन्नाथ के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत और मॉरिशस के आपसी तालमेल मजबूत हो गए है। प्रधानमंत्री जगन्नाथ के 2017 में देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। प्रविंद जगन्नाथ ओर उनके पूर्वक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया निवासी थे। इसी लिए हर भारतीय ओर सनातन धर्म को बढ़ाने वाले हर भारतीय नागरिक की वह पसंद बन चुके है। इसी लिए उन्हें पुनः दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारत में जगह जगह अनुष्ठान, हवन पूजन किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here