Home उत्तर प्रदेश नीलम खन्ना चेयर मैंन, कंचन आहूजा बनी अध्यक्ष

नीलम खन्ना चेयर मैंन, कंचन आहूजा बनी अध्यक्ष

27
0

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के दिशा निर्देशन में आयोजित पत्रकार वार्ता में झाँसी मंडल चेयरमैन एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ( जीतू सोनी ) की गरिमापूर्ण उपस्थिति में जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के द्वारा आज एक बार पुनः महिला जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती कंचन आहूजा, महिला जिला चेयरमैन के पद पर श्रीमती नीलम खन्ना, जिला महामंत्री के पद पर श्रीमती उषा सेन एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती भावना अग्रवाल को मनोनीत किया गया। मंडल चेयर मैंन के द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया आप सभी पदाधिकारीगण की सामन्वय बैठक कर जल्द से जल्द जिला महिला टीम का पूर्ण गठन कर व्यापारिक हित में कार्य करेंश्रीमती कंचन आहूजा ने प्रांतीय नेतृत्व एवं उपस्थित संगठन के समस्त पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा की संगठन ने जो विश्वास मेरे ऊपर रखा है मैं उसको हमेशा कायम रखूंगी साथ ही में एक नई ऊर्जा के साथ ही व्यापारियों के सम्मान के लिए सदैव वचनबद्ध रहूंगी हमारी भावी योजनाएं रेडी पट्टी वाली महिलाओं को बैठने के लिये सुचारू स्थान, युवा महिला शक्ति को बैंकों से मोदी, योगी की द्वारा दी गई सुविधाओं के द्वारा बिना ब्याज उद्योग के लिए राशि दिलवाना. महिलाओ को कुटीर उद्योग आदि लगाना आदि से महिलाओं को शक्तिशाली बनाना आदि। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल संयोजक उषा सचान, निशा गोयल, अनु दलमोतरा, प्रेरणा हजेला,रीता अग्रवाल, प्रगति सेठ, मनीला गोयल, संजू, स्वप्निल मोदी,ममता यादव तथा संगठन के सम्मानीय जिला चेयरमैन नरेश गुप्ता ,अतुल अग्रवाल किलपन, पुनीत अग्रवाल, अनूप सहगल, महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, आदर्श गुप्ता, जय किशन प्रेमानी, नितिन सिंघल, प्रदीप त्रिपाठी, अनुज मुड़िया, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, मनोज रेज, अनूप जैन,अरविंद तिवारी,आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here