
झांसी। देश के कई राज्यों में अपराधिक मामलों में जेल जा चुका शातिर अपराधी राजा साहब भदौरिया को देर रात जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झांसी जीआरपी थाना में तैनात उपनिरीक्षक रणविजय ने जानकारी देते हुए बताया की राजा साहब भदौरिया का धारा 386.387 सहित कई धाराओं गिरफ्तारी वारंट था। यह पिछले कई समय से फरार चल रहा था। आपको बता दे की यह वही शातिर अपराधी है जिस पर देश के कई राज्यों से गंभीर मामले में जेल जा चुका है। यह शातिर सबसे ज्यादा झांसी रेलवे क्षेत्र में लोगों को चूना लगा रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






