झांसी। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का दिवार्षिक अधिवेशन समारोह में ग्रुप डी और ग्रुप सी का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में जीते गए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद जीते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को कर्मचारियों ने बधाई दी।रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का दिवार्षिक अधिवेशन समारोह में ग्रुप सी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से रामगोपाल अध्यक्ष, आलोक यादव, बलराम, विवेक उपाध्यक्ष, मंडलीय सचिव केके यादव, सहायक मंडलीय सचिव धर्मेंद्र, भगत सिंह, योगेश, कोषाध्यक्ष राजनारायण, सुखलाल, संगठन मंत्री रविंद्र, सहायक संगठन मंत्री अजय कुमार, अब्दुल सलीम, ऑडिटर अर्चना गुप्ता सहित 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। वही ग्रुप डी में लक्ष्मी नारायण, लालाजी, ओमकार अध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा, ओमकार मंडलीय सचिव, सहायक सचिव रामकुमार, मानवेंद्र, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सेन, सहायक कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, कौशल , ऑडिटर खरवाई, सहित कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी एसडी तिवारी, महेश शर्मा, गोविंद दास रायकवार, रामबाबू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






