झांसी। मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहार में बकरीद का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है। इसको ईद उल अजहा कहते है। आज पूरे भारत में ईद उल अजहा मनाई जा रही है। आज बकरीद त्योहार के अवसर पर जनपद झांसी की बड़ी ईद गाह पर हजारों मुस्लिम मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को लगे कहकर ईद की मुबारक बाद दी। ईद की नमाज मुफ्ती साबिर काजमी ने अदा करवाई। इस दौरान बड़ी ईद गाह पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम साफ सफाई की भी व्यवस्था रही। वही पुलिस ओर प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






