Home उत्तर प्रदेश दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सांसद ने कार्यकर्ताओं...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सांसद ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

20
0

झांसी। झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने इस विजय का श्रेय विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व और उनकी विकासोन्मुखी नीतियों को दिया।सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केजरीवाल को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा, और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी बधाई एवं आभार व्यक्त किया।लक्ष्मी नगर विधानसभा में सांसद अनुराग शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका :-सांसद अनुराग शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर लक्ष्मी नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अभय वर्मा के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उनकी मेहनत और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि अभय वर्मा 11,542 वोटों के बड़े अंतर से विजयी हुए। इस शानदार जीत पर सांसद अनुराग शर्मा ने विधायक अभय वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।सांसद अनुराग शर्मा का बयान:“दिल्ली के दिल में मोदी 🪷”सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकते हुए राजधानी को “आप-दा” से मुक्त कर दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और गरीब-कल्याण नीतियों पर अटूट विश्वास जताते हुए लूट-खसोट, अहंकार और अराजकता का अंत कर एक नई राजनीति की आधारशिला रखी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और रणनीति ने भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इस शानदार विजय के लिए बधाई दी।दिल्ली की जनता ने फिर जताया विश्वास। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा और विधानसभा, दोनों चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है।लोकसभा चुनाव में 7 की 7 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई।इस विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर भाजपा की विजय जनता के स्पष्ट समर्थन का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि यह “दिल्ली के दिल में मोदी” की भावना को दर्शाता है।मैं उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी और प्रधानमंत्री जी की नीतियों के प्रति जनता के उत्साह को वोटों में परिवर्तित किया। यह विजय आपके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here